Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsLJP Rally in Chapra on July 6 Chirag Paswan to Address Bihar s Vision

विस चुनाव में चिराग निभायेंगे महत्वपूर्ण भूमिका : लोजपा रॉ

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजनप्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजनप्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजनप्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 28 June 2025 01:46 PM
share Share
Follow Us on
विस चुनाव में चिराग निभायेंगे महत्वपूर्ण भूमिका : लोजपा रॉ

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के नालंदा में 29 जून को बहुजन संकल्प सभा महारैली के बाद सारण प्रमंडल के छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में लोजपा रॉ का प्रमंडलीय नवसंकल्प महासभा रैली 6 जुलाई को होगी। नवसंकल्प महासभा रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फस्ट के अपने विजन के जरिए बिहारियों को एक मंच पर आने का आहृान करेंगे। आईबी में लोजपा रॉ के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान व अनुपम कुमार पासवान ने प्रेसवार्ता में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान ने कहा कि चिराग पासवान शिक्षित व विकसित बिहार के लिए काम कर रहे हैं।

बिहारियों से उनका विशेष लगाव शुरू से रहा है। नवसंकल्प महासभा रैली में भी इस बात को प्रमुखता से उठाया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता अनुपम कुमार पासवान ने प्रेसवार्ता में कहा कि बिहार में माहौल क्या है, यह बताने की जरूरत नहीं है। 2005 से पहले सीवान में भी शाम के बाद लोग घर से निकलने में डरते थे। चिराग पासवान के बिहार फस्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को अब जनता को चुनना है। लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने कहा कि 6 जुलाई को सारण प्रमंडल के छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में लोजपा रॉ का प्रमंडलीय नवसंकल्प महासभा रैली सीवान से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता समेत आमजन शामिल होंगे। मंच से केन्द्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार फस्ट, बिहारी फर्स्ट के अपने विजन को और आगे बढ़ायेंगे। प्रेसवार्ता में सुमंत राय, दयानंद पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र पासवान, विशाल पासवान, राहुल कुमार पासवान, अभिषेक कुमार व ललित मांझी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें