Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsFive-Day Training Program on Ornamental Fish Aquarium Management Launched

ऑर्नामेंटल फिश एक्वेरियम निर्माण एवं प्रबंधन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। लय के अंतर्गत लिपिकीय संवर्ग ने दस सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा गुरुवार को कार्य किया। इस दौरान वे अपनी समस्याओं, स्थिति-परिस्थिति एवं प्रमुख ज्वलंत मुद्दों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 28 June 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
 ऑर्नामेंटल फिश एक्वेरियम निर्माण एवं प्रबंधन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को ऑर्नामेंटल फिश एक्वेरियम (सजावटी मछली एक्वेरियम) के निर्माण एवं प्रबंधन को लेकर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं हेड डॉ. जितेन्द्र प्रसाद व अन्य लोगों ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर केन्द्र के हेड डॉ. जितेन्द्र प्रसाद ने प्रशिक्षण में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सबसे पहले यह प्रशिक्षण जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार (निक्रा) परियोजना के तहत प्रखंड के चयनित तीन गांवों महम्मदपुर, मिरजुमला व शंकरपुर के युवक - युवतियों के लिए शुरू किया गया है।

इसके बाद क्रमानुसार अन्य गांवों के युवक -युवतियों एवं किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें इन चयनित गांवों के चालीस युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा इसे रोजगार के रूप में अपनाकर अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं और आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे केन्द्र में पहली बार मत्स्य वैज्ञानिक की पदस्थापना हुई है। अब जिले के किसान मछली पालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकेंगे। पहले दिन युवाओं को एक्वेरियम निर्माण को बताया मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने पांच दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पहले दिन युवाओं को एक्वेरियम निर्माण के लिए उपयुक्त सामग्री का चयन, सजावट एवं रख रखाव के लिए उपयोगी समानों की जानकारी एवं विक्रय केन्द्रों के बारे में बताया गया। दूसरे दिन कांच एवं सिलिकॉन गम की सहायता से एक्वेरियम निर्माण की प्रायोगिक कक्षा का आयोजन किया जाएगा। तीसरे और चौथे दिन एक्वेरियम की सजावट के बारे में बताया जाएगा। इसके तहत रंगीन दृश्य, रंगीन कंकड़, प्लास्टिक के पौधे, खिलौने, ऑक्सीजन डिवाइस, वाटर फिल्टर, कवर हेड, रंगीन ट्यूबलाइट्स को एक्वेरियम में रखने एवं सजावट के गुर सिखाए जाएंगे। पांचवें व अंतिम दिन एक्वेरियम का निर्माण एवं सजावट कर इसका प्रदर्शन किया जाएगा। इन योजनाओं को बताया गया प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री समेकित चंवर विकास योजना के बारे जानकारी दी जाएगी। मौके पर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, मुखिया वर्मा साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. कन्हैया लाल रेगर, ई. कृष्ण बहादुर छेत्री, सरिता कुमारी, जीविका के एलएचएस किशोर कुमार व प्रतिभागी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें