Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsFarmers Struggle as 20-Year-Old Well Remains Inoperative in Sadarpur Village

सदरपुर का नलकूप बना शोभा की वस्तु, किसान परेशान

बड़हरिया, एक संवाददाता। लय के अंतर्गत लिपिकीय संवर्ग ने दस सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा गुरुवार को कार्य किया। इस दौरान वे अपनी समस्याओं, स्थिति-परिस्थिति एवं प्रमुख ज्वलंत मुद्दों और उनके...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 28 June 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
 सदरपुर का नलकूप बना शोभा की वस्तु, किसान परेशान

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के सदरपुर पंचायत के सदरपुर गांव के मठिया के समीप स्थित नलकूप लगभग 20 वर्षो से शोभा का वस्तु बना हुआ है। सदरपुर गांव के मठिया पर स्थित नलकूप से पहाडपुर, हबीबपुर, सदरपुर रानीपुर सहित अन्य गावों के चवर में किसान को खेती के सुविधा के उद्देश्य के लिए बनाया गया था। जिससे खेती करने में काफी सुविधा होती थी। लेकिन नलकूप को बन्द रहने के कारण किसानों को खेती करने में काफी परेशानी होती है। किसान निजी पंपसेट से खेती करते हैं। जिससे किसानों को फसल में पानी देने के लिए काफी अधिक लागत लगती है।

धान के बिचड़ा गिराने के लिए निजी पंप से पानी की व्यस्था की गई जिसमें किसानों को अधिक पैसे लग रहे है। इससे किसान परेशान हैं। बातादें की लगभग एक हजार आबादी वाला यह गांव है, और इसी नलकूप के सहारे इस गांव के लोग कृषि कार्य करते थे। आज पंपसेट के सहारे खेती कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक नलकूप चलता था तो आसपास के गांवों में पैदावार अधिक होती थी। खेती करने के उद्देश्य से नलकूप का निर्माण 1965 में किया गया था। निर्माण काल के बाद तो नलकूप सिंचाई के लिए बेहतर साबित हुआ। सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, मंटू कुमार, दीपक कुमार, निर्झर सिंह, रंजीत कुमार का कहना है कि नलकूप का मशीन बिल्कुल ठीक है। कहा कि ऑपरेटर रखकर पक्का नाली का मरम्मत करा दिया जाये तो किसानों को भरपूर पानी मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें