Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsExtreme Heat Causes Water Crisis in Nabi Ganj Residents Struggle

कड़ाके की गर्मी से जनजीवन बेहाल

लकड़ी नबीगंज। विगत एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की गर्मी से जनजीवन बेहाल है। गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न तरकीब कर रहे हैं। फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से पशुओं को भी काफी कठिनाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 15 June 2025 12:04 PM
share Share
Follow Us on
कड़ाके की गर्मी से जनजीवन बेहाल

लकड़ी नबीगंज। विगत एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की गर्मी से जनजीवन बेहाल है। गर्मी से बचाव के लिए लोग विभिन्न तरकीब कर रहे हैं। फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से पशुओं को भी काफी कठिनाई हो रही है। तालाब , पोखरा सूख गए हैं। ऐसे में पशुओं को पीने के पानी का भी किल्लत है। गर्मी की वजह से चापाकल का लेवल भी काफी नीचे चला गया है। इससे कई चापाकल सुख जा रहे हैं। पीएचईडी विभाग खराब पड़े चापा कल की मरम्मत के लिए सार्थक कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत किए जाने के बावजूद चापाकल की मरम्मत नहीं हो रही है।

ऐसे में लोगों को परेशानी झेलना स्वाभाविक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें