गांवों के विकास को लेकर बनाई रणनीति
बड़हरिया में मुखिया संघ की बैठक में विकास मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष शांति देवी ने अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। नल जल योजनाएं खराब हैं और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की कमी है।...

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड के तमाम मुखिया के एक बैठक की गई।अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष शांति देवी ने की। बैठक के अपने अपने क्षेत्रों के विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि अंचल कार्यालय एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। जिससे क्षेत्र के जनता काफी परेशान है। बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कहा कि नल जल योजनाएं मरम्मत के कारण बदहाल है, जिससे आम जनता के उद्देश्य से लगा बिलकुल विफल है। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के पोषाहार, उप स्वास्थ्य केंद्र पर आम जनता की दवा नहीं मिलना, प्रकाश के उद्देश्य से पंचायत के वार्ड में लगा स्ट्रीट लाइट खराब होना और उसका सूचना देने के बाद मरम्मत नहीं कराने पर मुखिया संघ ने काफी अधिक नाराजगी जाहिर की।
राशन कार्ड के नाम नहीं जोड़ना और उसकी धांधली की समस्या, मनरेगा के तहत पंचायत को जोड़ने वाली योजनाओं के विकास के लिए समिति को अधिकार देने की मांग की। महत्वाकांक्षी योजनाओं की समस्याओं से कैसे निजात मिले इसपर चर्चा की गई। सभा समापन मुखिया कालेश्वर महतो ने की। बैठक में मुखियापति जीवनारायण यादव, मुखिया रविशंकर यादव पप्पू, फ़सीउजम्मा, बबीता देवी, शारदा देवी, हारून रशीद, पिंकी देवी, देवती देवी, बेबी देवी, तबस्सुम परवीन,रामबालक साह, श्रीराम साह, राजकली देवी, संजय प्रसाद, संजय कुमार, गुड्डी देवी, बबीता देवी, रूही परवीन, सुबूकतारा, चंद्रमा राम, सबील अहमद, सरस्वती देवी मुखिया सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।