Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Polytechnic Entrance Exam Vanshika Pandey Achieves Historic 299th Rank in EWS Female Category

बिहार पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में वंशिका सफल

बिहार पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में करसर गांव की वंशिका पांडेय ने ईडब्ल्यूएस फीमेल कोटि में 299वां स्थान हासिल किया है। यह सफलता उनके परिवार और गांव के लिए गर्व का विषय है। वंशिका की मां ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 24 June 2025 02:42 PM
share Share
Follow Us on
बिहार पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में वंशिका सफल

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बिहार पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रखंड के करसर गांव के स्व. सुधाकर पांडेय की पुत्री वंशिका पांडेय ने सफलता हासिल की है। वंशिका के चाचा और मिडिल स्कूल हरनाथपुर में हेडमास्टर संजीव पांडेय ने बताया कि वंशिका को इस परीक्षा में ईडब्ल्यूएस फीमेल कोटि में 299वां रैंक हासिल हुआ है। गांव के लोगों ने कहा कि स्व. सुधाकर पांडेय की बिटिया ने गांव के लिए इतिहास रचा है, जो हमारे लिए काफी गौरव की बात है। यह परीक्षा पास करके वंशिका पॉलीटेक्निक (इंजीनियरिंग) में डिप्लोमा की डिग्री हासिल कर लेगी। वंशिका के मामा प्रदीप कुमार मिश्रा और दीपक मिश्रा ने खुशी जाहिर किया।

मां अर्चना कुमारी ने कहा कि उनकी बेटी का सपना था कि वह इंजीनियर बने। आज रिजल्ट जारी होने पर गर्व की अनुभूति हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें