Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Employees Protest for Service Conditions Improvement

जीरादेई में लिपिकों का काली पट्टी लगाकर विरोध

जीरादेई में कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सांकेतिक विरोध किया। वेतनमान सुधार, पदोन्नति, चिकित्सा सुविधाएं और नि:शुल्क आवास जैसी मांगें की गईं। आंदोलन बिहार अनुसचिवीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 27 June 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
 जीरादेई में लिपिकों का काली पट्टी लगाकर विरोध

जीरादेई, एक संवाददाता। अंचल कार्यालय के परिसर में गुरुवार के दिन बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ,पटना के निर्देश पर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में कार्यरत लिपिक और सहायक कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध किया। विरोध 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में किया गया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार से सेवा शर्तों में सुधार की मांग की है। कर्मचारियों की मांगों में वेतनमान में सुधार, पदोन्नति की स्पष्ट व्यवस्था, बिहार प्रशासनिक सेवा में 25 प्रतिशत आरक्षण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और कैशलेस इलाज की सुविधा, नि:शुल्क आवास, तदर्थ बोनस और दुर्घटना बीमा शामिल हैं। अंचल के प्रधान लिपिक सुनील कुमार ने बताया कि बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन शुरू हुआ है।

संघ द्वारा सरकार के सामने जो मांगें रखी गयी हैं। इस दौरान प्रखंड व अंचल के लिपिक संवर्ग के सभी कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें