धरना प्रदर्शन का दूसरा दिन: दस सूत्री मांगों को लेकर धरना
बिहार राज्य अनुसूचित कर्मचारी संघ के आह्वान पर हुसैनगंज प्रखण्ड के कर्मियों ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया। कर्मियों की दस प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, निशुल्क आवास, चिकित्सा व्यवस्था और...

गोपालपुर/हुसैनगंज, एक संवाददाता। बिहार राज्य अनुसूचित कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार से हुसैनगंज प्रखण्ड एवं अंचल कर्मियों द्वारा भोजनावकाश के दरम्यान तीन दिवसीय प्रदर्शन जारी है। अपने दस सूत्री मांगों को लेकर कर्मियों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी भोजनावकाश के समय धरना प्रदर्शन जारी रखा। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों की दस मांगे हैं। उन्होंने मुख्य मांगों के बारे में बात करते हुए बताया कि ग्रेड पे में बढ़ोतरी करते हुए सहायक हेतु 2800 सौ,वरीय सहायक हेतु 4200 सौ प्रशाखा पदाधिकारी हेतु 4600 सौ एवं सहायक प्रशासी पदाधिकारी हेतु 5400 सौ की बढ़ोतरी के साथ ही प्रशाखा पदाधिकारी एवं सहायक प्रशासी पदाधिकारी को वर्तमान समेकित प्रतिशत से अलग करते हुए उनके सृजित पद पर प्रोन्नति की व्यवस्था किया जाए।
कार्यस्थल पर सभी कर्मियों को निशुल्क आवास का प्रबंधक किया जाय। लिपिक एवं अन्य कर्मियों के आश्रितों को 25 लाख का कैशलैस चिकित्सा व्यवस्था, 50 लाख का दुर्घटना बीमा एवं राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत कर्मियों को गृह जिले में स्थानांतरण की व्यवस्था की जाय। संघ ने आह्वान किया है कि सरकार हमारी मांगो पर ध्यान नहीं देती है तो जुलाई महीने राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया जाएगा। इस अवसर प्रखण्ड नाज़िर नवलकिशोर सिंह, अंचल नाज़िर हसमत अली, धीरज कुमार, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार व मंजू देवी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।