Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsTeachers Mourn the Passing of Shivraj Singh Former Secretary of District Unregistered Primary Teachers Union

शिक्षक नेता शिवराज सिंह के निधन पर शोक

सीतामढ़ी में जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्व सचिव शिवराज सिंह के निधन पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया। संघ के कई सदस्यों ने उनके गुणों की सराहना की, जैसे कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी। वे 2004...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीFri, 27 June 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
शिक्षक नेता शिवराज सिंह के निधन पर शोक

सीतामढ़ी। जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव शिवराज सिंह के निधन पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद बिहारी मंडल, जिला सचिव दिलीप कुमार शाही, उपाध्यक्ष द्विजेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार एवं संजय कुमार कर्ण, सोनफी सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, अमरेश ठाकुर आदि शिक्षक शामिल है। जिला सचिव श्री शाही ने कहा कि स्व. श्री सिंह सत्यनिष्ठ, कर्मठ, मृदुभाषी, समयनिष्ट व ईमानदार शिक्षक थे। वे 2004 में बथनाहा प्रखंड के म वि पंथपकर से सेवानिवृत हुए थे। उनके निधन से शिक्षक समाज ने अपना बहुमूल्य धरोहर खो दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें