फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार
सोनबरसा में पुलिस ने हत्या, बलात्कार और लूट जैसे मामलों में फरार आरोपियों पर कार्रवाई शुरू की है। न्यायालय के आदेश पर, पुलिस ने आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किए हैं। इसमें कहा गया है कि आरोपी...

सोनबरसा। थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, बलात्कार जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार को फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पाया। कार्रवाई में थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस पहुंची। पुलिस की टीम ने संबंधित अभियुक्तों के मकानों, दीवारों पर न्यायालय का नोटिस चस्पाया। नोटिस में आरोपियों से कहा गया है कि वे अदालत में हाजिर हों, वरना कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सभी आरोपी हत्या, बलात्कार, लूट और गंभीर अपराधों में नामजद हैं और काफी समय से फरार चल रहे हैं।
बार-बार नोटिस देने के बावजूद जब आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए, तब अदालत ने इश्तिहार जारी करने का आदेश दिया। यदि आरोपी तय समय तक अदालत में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ भारी पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अब किसी भी फरार अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।