आरा मिल में आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान
सीतामढ़ी में गुरुवार रात एक आरा मिल में आग लग गई, जो कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थी। अग्निशामक विभाग और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों रुपये की...

सीतामढ़ी एक संवाददाता। नगर के बरियापुर एनएच के समीप गुरुवार की देर रात प्लाई फैक्ट्री परिसर स्थित आरा मिल में अचानक से आग लग गयी। लपटें इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर से भी यह दिखाई दे रही थी। हल्ला होने पर मील मजदूर की निंद खुली। इसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। सूचना पर अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आरा मिल के मालिक जशवंत सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी अबतक नहीं हो पायी है।
उन्होंने बताया कि प्लाई फैक्ट्री व आरा मिल एक ही कैंपस में है। बिजली के शॉर्ट सर्किट या फिर कोई चिंगारी से आग लगी यह जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि इमसें लाखों रुपये की लकड़ी व प्लाई का सामान जल गया। आग को काबू करने में लगे चार घंटे अग्निशमन विभाग के अनुसार मिल में आग पर काबू पाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं था। कारणों की जांच की जा रही है। आग के फैलने से पहले सभी लोग सुरक्षित निकल गए थे। अग्निशमन कर्मी ने बताया कि करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग पर काबू पाने से प्लाई फैक्ट्री बच गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।