Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsWorld Music Day Celebrated in Tajpur with Melodious Performances

संगीत देश की समरसता का प्रतीक

ताजपुर के शांतिनगर मोहल्ले में सुर सरिता संगीत कला केन्द्र द्वारा विश्व संगीत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कहा कि संगीत जीवन में निराशा से मुक्ति का माध्यम है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 22 June 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
संगीत देश की समरसता का प्रतीक

ताजपुर, निसं। स्थानीय शांतिनगर मोहल्ले में सुर सरिता संगीत कला केन्द्र के द्वारा समारोहपूर्वक विश्व संगीत दिवस मनाया गया। अध्यक्षता भारतेन्दु नारायण मिश्रा एवं संचालन दिलीप कुमार ने किया। इस अवसर पर भारतेन्दु मिश्रा, रंजीत झा, चंद्रकांत नारायण मिश्र, गोविन्द मिश्रा, सरयुग प्रसाद, दिव्या मिश्रा, वैष्णवी मालिनी, उदित्या मिश्रा, उज्ज्वल पाण्डेय आदि कलाकारों ने सुमधुर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कहा कि जीवन में निराशा से मुक्ति के लिए संगीत को अंगीकार करना अनिवार्य है। खुश और व्यस्त रहने के लिए संगीत सबसे अच्छा माध्यम है। कठिन समय में संगीत हमें खुश रखता है और मस्तिष्क को राहत प्रदान करता है। संगीत देश की आत्मा एवं समरसता का प्रतीक है।

मौके पर गंगाधर उपाध्याय, शिवबालक केशरी, मंटू गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार धीरज आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें