Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsWoman Dies After Injection by Quack Doctor in Bihar Village

चर्म रोग का इलाज कराने गई महिला की आकस्मिक मौत

उजियारपुर के रामपुर समथू गांव में एक महिला खुशबू कुमारी (25) की मौत हो गई, जो चर्म रोग के इलाज के लिए ग्रामीण डॉक्टर के पास गई थी। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मायके वालों ने इलाज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 21 June 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
चर्म रोग का इलाज कराने गई महिला की आकस्मिक मौत

उजियारपुर, निसं। अंगारघाट थाना क्षेत्र के रामपुर समथू गांव में ग्रामीण डाक्टर के द्वारा चर्म रोग की इलाज में सुई लगाने से एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान गांव के सत्यनारायण सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी (25) के रूप में की गयी है। खुशबू मूल रूप से घटहो थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर घटहो वार्ड 8 निवासी नवीन कुमार की पत्नी है। वह कुछ दिनों से रामपुर समथू अपने मायके में रह रही थी। बताया गया है कि वह अपने मायके के ग्रामीण डॉक्टर (क्वेक) से चर्मरोग का इलाज करवाने गई थी। वह गुरुवार को ग्रामीण चिकित्सक के यहां गई थी।

इसी दौरान खुशबू को एक इंजेक्शन लगाई गई जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मायके वालों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। खुशबू के मायके वालों ने मृत्यु का कारण ग्रामीण डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाना बताते हुए अंगारघाट पुलिस से शिकायत की। अंगारघाट थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बाबत अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने बताया कि मृतका के परिजन पोस्टमार्टम से शव आने के बाद उसकी दाह संस्कार में लगे हैं। उनके वापस आने पर बयान लेकर केस दर्ज किया जायेगा। फिलहाल पुलिस मौखिक सूचना पर घटना की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें