डाका कांड व फर्जीवाड़ा का आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
उजियारपुर पुलिस ने डकैती और धोखाधड़ी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार गिरी, सुरेंद्र कुमार सुमन और नहनकी राम शामिल हैं। इन्हें न्यायिक कार्रवाई के लिए...

उजियारपुर। उजियारपुर पुलिस ने अलग अलग गांव में छापेमारी कर डकैती कांड व धोखाधड़ी कांड सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर न्याययिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों में पचपैका निवासी बौएलाल गिरी का पुत्र राजकुमार गिरी को पूर्व के एक डकैती में आरोपी व महथी गांव निवासी रामप्रकाश महतो का पुत्र सुरेंद्र कुमार सुमन को धोखाधड़ी के आरोपी में गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीसरा आरोपी लखनीपुर महेष्पट्टी निवासी प्रभु राम का पुत्र नहनकी राम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में न्याययिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।