एसपी के जनता दरबार में पहुंचे 27 फरियादी
समस्तीपुर में एसपी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। शुक्रवार को 27 फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एसपी कार्यालय आए। एसपी ने उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए...

समस्तीपुर। एसपी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 27 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर एसपी कार्यालय आए थे। समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को दिया। इस दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है।
जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।