Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMissing Child Alert 4-Year-Old Boy Disappears in Vibhutipur

सलखन्नी से बालक लापता, थाने में दिया आवेदन

विभूतिपुर के सलखन्नी वार्ड 12 से शुक्रवार सुबह 6 बजे एक चार वर्षीय बालक, अवधेश कुमार, अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पिता संजय कुमार ने थाने में लिखित शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 28 June 2025 12:30 AM
share Share
Follow Us on
सलखन्नी से बालक लापता, थाने में दिया आवेदन

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के सलखन्नी वार्ड 12 से शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक बालक लापता हो गया। अपने स्तर से परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। बालक के नहीं मिलने पर पिता संजय कुमार ने थाने में एक लिखित शिकायत की है। कहा है कि उसका चार वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार घर के पास खेलते खेलते अचानक गायब हो गया है। बालक की कद काठी और रंग आदि बयां करते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बलों ने स्थल पर पहुंच कर आवश्यक जानकारी ली है।

उनसे मिले इनपुट के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें