सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
कल्याणपुर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पंचायत अध्यक्ष रणवीर कुमार और अशोक महतो ने अध्यक्षता की। बैठक में सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया। नीतीश सरकार के तहत...

कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत लदौरा एवं कल्याणपुर पंचायत के जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रणवीर कुमार एवं अशोक महतो ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी, विधानसभा प्रभारी संजय मालाकार एवं प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह मौजूद थे। इस दौरान पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ साथ बूथ स्तर तक सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। नीतीश सरकार की उपलब्धि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही कार्यकर्ता का दायित्व है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल आदि के क्षेत्र में काफी विकास का काम हुआ है।
मौके पर राम भजन सिंह, राजेश्वर सिंह, मुकेश राय, लालबाबू राय, अबोध कुमार एवं मोहम्मद तबरेज सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।