Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsISRO s SAC Establishes High-Resolution EC Tower for Agricultural and Climate Research

उच्च रिजॉल्यूशन एडी कोवेरियंस टावर लगेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) पूसा में उच्च-रिज़ॉल्यूशन एडी कोवेरियंस (ईसी) टावर स्थापित करेगा। इसका उद्देश्य कृषि और जलवायु अध्ययन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 26 June 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
उच्च रिजॉल्यूशन एडी कोवेरियंस टावर लगेगा

पूसा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़ा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी) डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा में एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन एडी कोवेरियंस (ईसी) टावर स्थापित करेगा। इसका उद्देश्य कृषि और जलवायु अध्ययन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले फ्लक्स डेटासेट उत्पन्न कराने के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है। यह पूर्व व भविष्य के अंतरिक्ष-आधारित कृषि मिशनों का समर्थन करेगा। विवि के मौसम वैज्ञानिक ए.सत्तार ने जानकारी देते हुए कहा कि इससे कार्बन और जल प्रवाह की निगरानी में वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोगी अनुसंधान को मजबूत कर सकेंगे। इसके सहयोग से फसल उत्पादकता का अनुमान लगाने के साथ भूमि-वायुमंडल अंत:क्रिया अध्ययन के लिए डेटा उत्पन्न करेगा।

उन्होंंने बताया कि ईसी टावर से उत्पन्न डेटा का उपयोग ग्रॉस प्राथमिक उत्पादकता (जीपीपी) और शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता (एनपीपी) विश्लेषण में किया जाता है। इसके अलावा सतह वाष्पीकरण के अनुमान के लिए डेटा कर इस्तेेमाल हो सकेगा। वैज्ञानिक के अनुसार फसल जल उपयोग दक्षता (डब्ल्यूयूई) मूल्यांकन की जा सकेगी। इसके अलावा फसल जल उत्पादकता (सीडब्ल्यूपी) मूल्यांकन में भी यह उपयोगी होगा। उन्होंने बताया कि डेटा का महत्व उपग्रह-व्युत्पन्न उत्पादों के सत्यापन में होगा।यह डेटासेट बिहार क्षेत्र में हमारे उपग्रह-व्युत्पन्न उत्पादों को सत्यापित करने में सहायक होगा। वहीं जलवायु-लचीला कृषि उत्पन्न डेटा जलवायु ऊर्जा प्रवाह-आधारित कृषि अनुसंधान का आकलन करने में मदद करेगी। वैज्ञानिक के अनुसार इस सहयोग से कृषि और जलवायु अध्ययन में अनुसंधान को बढ़ावा देना और जलवायु-लचीला कृषि के लिए आवश्यक डेटा प्रदान करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें