कार्बन फार्मिंग के क्षेत्र में इसरो से मिलकर होगा काम : वीसी
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने बताया कि विवि इसरो के साथ मिलकर कार्बन फार्मिंग पर शोध करेगा। इस परियोजना के लिए इसरो ने फंड उपलब्ध कराया है। उन्होंने छोटे कृषि...
पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि विवि कार्बन फार्मिंग के क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के साथ मिलकर कार्य करेगा। इस अनुसंधान परियोजना के लिए इसरो की ओर से फंड उपलब्घ करा दी गई है। इससे संबंधित पत्र आज ही प्राप्त हुआ है। यह गौरव का विषय है। वे गुरूवार को विवि के विद्यापति सभागार में वैज्ञानिको को संबोधित कर रहे थे। मौका था विवि में आयोजित 19वीं अनुसंधान परिषद (खरीफ) की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र का। वीसी ने कहा कि यह विवि के अनुसंधान के क्षेत्र में प्रगति को दर्शाता है।
जरूरत है किसान हित में शोध गति को तेज करने की। इसमें नवचयनित व अनुभवी वैज्ञानिको का दायित्व काफी बढ़ गया है। उन्होंने किसान की मांग को ध्यान में रखकर छोटे कृषि यंत्र, नई तकनीको व प्रभेदो का विकास के साथ डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में गति देने की जरूरत है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैश स्मार्ट मशीन विकसित करने, निर्यात की संभावनाओं को ध्यान में रखकर पैकेजिंग, शेल्फ टाईम बढ़ाने को लेकर तकनीकी विकास पर जोर दिया। नवसारी और जूनागढ़ कृषि विवि के पूर्व कुलपति डॉ.एआर पाठक ने स्पीड ब्रीडिंग और माइक्रोबायोम के क्षेत्र में कार्य करने, किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शोध की दिशा तय करने पर बल दिया। निदेशक अनुसंधान डॉ.अनिल कुमार सिंह ने स्वागत करते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। संचालन डॉ.कुमारी अंजनी ने किया। मौके पर डॉ.मुकेश कुमार, डॉ.संतोष ठाकुर, कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।