चकनिजाम में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का हुआ लोकार्पण
उजियारपुर के मालती पंचायत के वार्ड 10 के चकनिजाम गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन मुखिया जागेश्वर बैठा ने किया। यह केंद्र वर्ष 2009 से अधूरे भवन में था और अब इसे जिर्णोद्धार कर नया भवन मिला है।...

उजियारपुर। प्रखंड के मालती पंचायत के वार्ड 10 चकनिजाम गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन शुक्रवार को मुखिया जागेश्वर बैठा ने किया। इसके साथ ही वर्षों से यत्र-तत्र संचालित हो रही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 314 को अपना भवन मिल गया। आंगनबाड़ी सेविका प्रियंका कुमारी द्वारा पूजा पाठ केे पश्चात मुखिया ने इसका उद्घाटन किया। यह भवन वर्ष 2009 से अर्धनिर्मित हालत में था। जिसका जिर्णोद्धार षष्टम राज्य वित्त आयोग की 4 लाख 82 हजार 5 सौ लागत राशि से कराया गया है। मौके पर महिला पर्यवेक्षक शबनम कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका कुमारी रंजू रंजना, रानी सुनैना कुमारी, कामनी कुमारी, रिंकू कुमारी, संगीता कुमारी, बलदेव सिंह, सतीश शर्मा, विनोद सिंह आदि प्रमुख लोगों के अलावा पोषक क्षेत्र के बच्चे और अभिभावक मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।