ताजपुर क्षेत्र में बालिका हाई स्कूल खोलने की मांग
ताजपुर में बालिका हाई स्कूल की मांग फिर से बढ़ने लगी है। यहां की आबादी लगभग पौने दो लाख है, लेकिन कोई भी बालिका हाई स्कूल नहीं है। प्रखंड में 55% बालिकाएं नामांकित हैं, जबकि केवल 45% बालक हैं। लोग...

ताजपुर। ताजपुर में बालिका हाई स्कूल की मांग एकबार फिर जोर पकड़ने लगी है। मालूम हो कि पौने दो लाख के करीब आबादी वाले ताजपुर प्रखंड में बालिका शिक्षा को ले कोई अदद बालिका हाई स्कूल नहीं है। जबकि यहां के स्कूलों में सर्वाधिक संख्या बालिकाओं की है। एक लंबे अरसे से प्रखंड मुख्यालय में एक बालिका हाई स्कूल की मांग की जाती रही है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड के स्कूलों में 55 फीसदी बालिकाएं एवं 45 फीसदी बालक नामांकित हैं। कुल मिलाकर 16 उच्च माध्यमिक एवं हाई स्कूलों में तीन हजार से अधिक बालिकाएं पढ़ती हैं।
प्रखंड मुख्यालय में दशकों से एक कन्या मध्य विद्यालय स्थित है। जिसके परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल है। लोगों की माने तो कन्या मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर प्लस टू हाई स्कूल का दर्जा दिया जा सकता है। इससे कस्तूरबा स्कूल में भी बारहवीं तक की पढ़ाई उपलब्ध हो जाने से क्षेत्र के गरीब तबके के परिवार की बालिकाओं को कस्तूरबा स्कूल में मैट्रिक तक की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे बालिकाओं को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।