Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBJP Meeting in Shahpur Patori Focuses on Booth Empowerment and Candidate Allocation

बूथों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

शाहपुर पटोरी में भाजपा उत्तरी मंडल की कार्य समिति की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, मंडल कार्य समिति के कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने दीप प्रज्ज्वलित...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 2 June 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
बूथों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल के कार्य समिति की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित हुई। धर्मेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन मनोज मांझी ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, उपाध्यक्ष मनोरंजन मोदीन, मंडल प्रभारी हरेन्द ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर इस बैठक की शुरुआत की। बैठक में बूथ सशक्तिकरण व मंडल कार्य समिति के कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी मंडल कार्यकर्ताओं को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंडल कार्य समिति ने जिलाध्यक्ष के समक्ष मोरवा विधानसभा क्षेत्र को भाजपा उम्मीदवार के लिए आवंटित कराए जाने की मांग की गई।

मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव कुमार मिश्रा, सुरेश साहू , अजय कुमार चौधरी, रामचंद्र चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, सुबोध साह, अधिवक्ता सन्नी कुमार जायसवाल, कनक चौधरी, कैलाश ठाकुर, मनीष जायसवाल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें