Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsAgricultural Science Teams Promote Modern Techniques in Pusa

कृषि यांत्रिकीकरण पर दिया जोर

पूसा के कृषि विज्ञान केंद्र की टीमों ने 14वें दिन छह पंचायतों का दौरा किया। किसानों को नई कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, और समूह कार्य के फायदों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरThu, 12 June 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
कृषि यांत्रिकीकरण पर दिया जोर

पूसा,निज संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के 14वें दिन मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली की दो टीमों ने छह पंचायतो का भ्रमण किया। इस दौरान टीम लीडर्र इं.विनीत कश्यप व डॉ.धीरू कुमार तिवारी के नेतृत्व में वैज्ञानिको की टीम ने कल्याणपुर प्रखंड के खरसंड, पूर्वी सिमरिया भिंडी, पुरुषोत्मपुर, पटोरी के जोरपुरा दरबार, बहादुरपुर पटोरी समेत अन्य पंचायतों में पहुंच किसानों को कार्यक्रम का उदे्श्य, कृषि की नई तकनीक, प्रभेद, कृषि यांत्रीकरण के उपयोग, समूह बनाकर कार्य करने से फायदे, बैगन में फल और तना छेदक की समस्या का निदान, धान,मक्का, मोटे अनाज एवं अन्य फसलों की प्रजातियां की जानकारी देते हुए खेतों के समतलीकरण की महत्ता एवं फलों की तुड़ाई के बाद उसके प्रबंधन, खेत में फसल चक्र अपनाने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

टीम में डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि से डॉ.दिनेश रजक, डॉ.महेश कुमार, डॉ.अब्बास अहमद, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय स्टेशन पूसा के डॉ.सतीश नायक, डॉ.तमोगना, केवीके से सुमित कुमार सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें