Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsNew Municipal Commissioner Prabhat Kumar Jha Prioritizes Cleanliness and Development in Saharsa

स्वच्छ व सुंदर नगर निगम क्षेत्र बनाना प्राथमिकता

सहरसा के नवपदस्थापित नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि स्वच्छता और विकास उनकी प्राथमिकता है। बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाएगा और कूड़े का नियमित उठाव सुनिश्चित किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 28 June 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
स्वच्छ व सुंदर नगर निगम क्षेत्र बनाना  प्राथमिकता

सहरसा, निज प्रतिनिधि। स्वच्छ और सुंदर नगर निगम क्षेत्र बनाना प्राथमिकता रहेगी। नवपदस्थापित नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने शुक्रवार को ये बातें पत्रकारों से कही। नगर आयुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुरूप स्वच्छ और सुंदर नगर निगम क्षेत्र बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। सभी को साथ लेकर नगर निगम क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी बरसात का मौसम है और सहरसा नगर निगम क्षेत्र जलजमाव प्रभावित इलाका है। जलजमाव की निकासी समुचित तरीके से ससमय हो उस दिशा में कार्य किया जाएगा। जरूरत मुताबिक नाले की उड़ाही कराई जाएगी। पेयजल की सुविधा लोगों को मिले उसे भी प्राथमिकता दी जाएगी।

नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी से पदभार लिया। नगर निगम के कर्मियों ने उनका स्वागत किया। कर्मियों के साथ बैठक करते उन्हें सरकार के दिशा निर्देश मुताबिक नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया। बता दें कि नगर आयुक्त पद पर पदस्थापन से पहले वे अरवल में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी थे। अरवल में ही वे जिला आपूर्ति पदाधिकारी पद पर कार्यरत रह चुके हैं। नगर क्षेत्र की साफ सफाई भी रहेगी प्राथमिकता: नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की समुचित साफ सफाई भी प्राथमिकता रहेगी। घरों से कूड़े कचरे का उठाव और सड़कों की साफ सफाई नियमित रूप से हो उसे सुनिश्चित कराया जाएगा। इसकी क्लोज मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का जायजा लेते अतिक्रमण हटाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। द्रुतगति से विकास कार्य करने की सभी ने जताई प्रतिबद्धता: नवपदस्थापित नगर आयुक्त का नगर निगम की महापौर बैन प्रिया, उप महापौर उमर हयात गुड्डू सहित सभी वार्ड पार्षदों ने शुक्रवार को स्वागत किया। स्वागत समारोह सह बैठक में मौजूद महापौर, उप महापौर और वार्ड पार्षदों ने द्रुतगति के साथ विकास कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त के साथ मिलकर सभी विकास कार्यों को धरातल पर उतारेंगे। विकास के कार्य जो रुक गए हैं उसे गति देते पूरा किया जाएगा। नगर आयुक्त पी. के. झा ने कहा कि सभी के सहयोग से नियमानुसार विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। बारिश के मौसम को देखते जलजमाव की निकासी का समुचित प्रबंधन किया जाएगा। बैठक में वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्या को रखा। जिस पर आयुक्त ने कहा कि नियमानुसार समस्याओं का निदान किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें