Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsMonsoon Weather Update Sizzling Heat and Rain Forecast in Saharsa

धूप छांव के बीच तापमान में बढ़ोतरी से उमसभरी गर्मी

सहरसा में मंगलवार को मानसून के बीच धूप और गर्मी बढ़ी। दिनभर गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है। तापमान 26 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, लेकिन पुरबिया हवा से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाWed, 25 June 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
धूप छांव के बीच तापमान में बढ़ोतरी से उमसभरी गर्मी

सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसून के बीच मंगलवार को धूप जारी रहा। धूप छांव के बीच अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को अधिक रहा। जिससे दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विगत कई दिनों से कभी हल्की बारिश तो कहीं फुहार के बाद मंगलवार को फिर मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से ही तेज धूप निकल गई। जिससे न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पार कर गया। फिर आकाश में बादल छा गए। लगा बारिश होगी। लेकिन दोपहर में पारा काफी बढ़ने लगा। जिसके बाद उमसभरी गर्मी शुरू हो गया।

हालांकि रूक रूक पुरबिया हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलती रही। आने वाले दिनों में तेज़ हवाएं और बादल छाया : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों के लिए जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 34°सी और 36.°सी के बीच रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25°सी और 26 °सी के बीच रहने का अनुमान है सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 95और 95 प्रतिशत के बीच और अपराहन सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 40 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है और सतही हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा से 25 किमी प्रति घंटा पूर्वी दिशा में चलने की संभावना है। मध्यम वर्षा की संभावना है; आगामी दिनों में मज़बूत सतही हवाएं और बादल छाने की संभावना बनी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें