Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsJan Suraj Party Hosts Dialogue in Bihar s Tiri Chakla Village

तीरी चकला गांव में जन सुराज पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम

बिहार के तीरी चकला गांव में जन सुराज पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी नेता कुमारी नूतन ने डबल इंजन सरकार को गरीब विरोधी बताया और प्रशांत किशोर ने लोगों को जागरूक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाFri, 27 June 2025 04:41 AM
share Share
Follow Us on
तीरी चकला गांव में जन सुराज पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम

सौरबाजार संवाद सूत्र। प्रखंड के तीरी चकला गांव में बुधवार को जन सुराज पार्टी का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृत राज व संचालन राजेश राम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन सुराज नेत्री कुमारी नूतन ने कही कि बिहार के डबल इंजन सरकार गरीब विरोधी सरकार है। पार्टी के शीर्ष नेता प्रशांत किशोर ने लागातार तीन वर्षों से गांव गांव पैदल घुम कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बिहार बदलना चाहते हैं। बिहार के लोग लागातार दुसरे प्रदेश में पलायन कर रहे हैं युवा को बिहार में काम नही मिल रहा है जिसके चलते बेरोजगारी काफी बढ़ी हुई है।

अगर आप लोग बिहार बदलना चाहते हैं तो एक सही सोच एवं इमानदार व्यक्ति के हाथों को मजबूत बनाए तभी एक नया बिहार संभव हो पाएगा। और जब सही लोगों के हाथों में बिहार रहेगा तो यहां के लोगों को रोजगार के साथ-सा द विकास भी होगा। कार्यक्रम में जन सुराज जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, समाजसेवी हिमांशु कुमार, श्रवण कुमार, सरिता देवी, अमृत राज, पप्पू स्थाना, पारस कश्यप, अरूण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें