भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित
सहरसा में शनिवार को भाजपा कार्यालय में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने की, जिसमें बिहार भाजपा के सह प्रभारी दीपक प्रकाश और अन्य वरिष्ठ नेताओं...

सहरसा। पटुआहा स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के सह प्रभारी राज्य सभा सांसद झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह शामिल हुए। बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सहरसा के विधायक डॉ आलोक रंजन, क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, सिध्दार्थ सिंह सिदधु सहित जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।