बहन के घर से लौट रहे राजद नेता को अपराधियों ने मारी गोली, बिहार में कांड
घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बाइक लूटने में असफल होने पर अपराधियों द्वारा उन्हें पीछे से गोली मार दी गई।
Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, बक्सरThu, 12 June 2025 10:01 AM

बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बक्सर जिले में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के एक नेता को गोली मार दी है। बक्सर जिले के बगेन गोला थाना के बराढ़ी पुल के निकट बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे अपराधियों ने राजद नेता सह अधिवक्ता ददन आजाद को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनका इलाज पटना में चल रहा है।
नवानगर थाने के सलसड़ा गांव निवासी ददन आजाद घटना के वक्त भदवर गांव स्थित अपनी बहन के घर से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बाइक लूटने में असफल होने पर अपराधियों द्वारा उन्हें पीछे से गोली मार दी गई। उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar election 2025 Date , Bihar vidhan sabha seats और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।