खेल भवन में अंडर-13 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आज से
-फोटो-55: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल बिहार शतरंज संघ पटना के तत्वावधान में आयोजक टारगेट जीएम चेस क्लब पूर्णिया के संस्थापक सचिव अमृत साजन क

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल बिहार शतरंज संघ पटना के तत्वावधान में आयोजक टारगेट जीएम चेस क्लब पूर्णिया के संस्थापक सचिव अमृत साजन के नेतृत्व में 27 से 30 जून तक जिले के खेल भवन में अंडर-13 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। यह प्रतियोगिता सुबह दस बजे से शुरु होगी। प्रतियोगिता में राज्य के 38 जिले के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर खेल के आधार पर चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी टारगेट जीएम चेस क्लब के सलाहकार प्रेम कुमार यशवन्त ने दी है। यशवन्त ने आगे बताया कि प्रतियोगिता की सारी तैयारी हो चुकी है।
प्रतियोगिता को लेकर अमृत साजन ने बताया कि खेल के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर सह बिहार राज्य शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर श्रीवास्तव पटना व सहायक निर्णायक सिनियर नेशनल आर्बिटर सह अंतर्राष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी क्रमशः विजय कुमार पटना रहेंगे। इनके अलावा किशनगंज से निरोज खान, कटिहार से प्रत्युष कुमार और खगड़िया से केशव कुमार यशवन्त लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में एक सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगें। यह प्रतियोगिता में स्थानीय शतरंज खिलाड़ी को लाभ यह होगा कि अन्य जिले के अच्छे और मजबूत खिलाड़ी से खेलकर अपनी शतरंज खेल की जानकारी पुख्ता करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।