दो से तीन दिनों में दिखेगा मानसून का जलवा
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर मानसूनी वर्षा का असर काफी तेज हो जाएगा। मौसम विभाग क

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।आने वाले दो-तीन दिनों के अंदर मानसूनी वर्षा का असर काफी तेज हो जाएगा। मौसम विभाग का ऐसा ही मानना है और पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसे ही इशारे किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 30 जून से लेकर 2 जुलाई के बीच गंभीर वर्षा के पूर्वानुमान हैं। इधर गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से आद्रता भरी पुरवइया हवा चलती रही। गुरुवार का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग के सूत्रों का कहना है कि अगले 48 घंटे के दौरान हल्की बारिश के आसार हैं जबकि मानसून का सिस्टम काफी आगे बढ़कर राजस्थान में छा गया है और बिहार की ओर बढ़ रहा है।
अरब सागर से लेकर लगातार बंगाल की खाड़ी तक टर्फ लाइन बना हुआ है और साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय हो गया है। -कैसा रहेगा 27 जून का मौसम:- -बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन भर में 70 प्रतिशत वर्षा की संभावना है। सुबह में बारिश और दोपहर में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हवा की चाल 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग ने 27 जून को बड़े पैमाने पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। इसलिए, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।