Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMissing Minor Girl Case Registered in Maranga Purnia

नाबालिग बच्ची गायब, परिजनों को अनहोनी की आशंका

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची गुरूवार दोपहर बाद से गायब है। जिसके चलते पर

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 28 June 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
नाबालिग बच्ची गायब, परिजनों को अनहोनी की आशंका

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची गुरूवार दोपहर बाद से गायब है। जिसके चलते परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। इस मामले में बच्ची के पिता ने मरंगा थाना में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया है कि वे मूल रूप से कटिहार जिले के निवासी हैं। कुछ साल पहले मरंगा के मिल्की में अपना घर बनाकर परिचार के साथ बस गए हैं। गुरूवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे बच्ची ने मां से कॉपी खरीदने के लिए रूपये लिए और दुकान चली गई। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो आसपास तथा रिश्तेदारों में उसकी खोजबीन की गई।

परन्तु कहीं उसका पता नहीं चल सका है। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें