Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsLocal Fish Feed Mill Established in Banmankhi to Support Fish Farmers

जिला मत्स्य संपदा पदाधिकारी ने फीड मिल का किया निरीक्षण

बनमनखी, संवाद सूत्र। अब बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के हजारों मछली पलक किसानों को मछली के चारा के लिए अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 25 June 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
जिला मत्स्य संपदा पदाधिकारी ने फीड मिल का किया निरीक्षण

बनमनखी, संवाद सूत्र। अब बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के हजारों मछली पलक किसानों को मछली के चारा के लिए अन्य जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कई मछली पलक किसान अन्य स्थानों से मछली का चारा लाकर मछली उत्पादन करते हैं। परंतु अब बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत में मछली चारा उत्पादन के लिए फीड मिल की स्थापना की गई है तथा चारा उत्पादन भी शुरू हो गया है। इसी को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। गौरतलब है कि यहां दो टन प्रतिदिन क्षमता वाले फीड मिल का निर्माण बेबी मालदार द्वारा कराया गया है।

मिल के निर्माण पूर्ण हो जाने के बाद यहां के मत्स्य किसानों को मछली का चारा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। फीड मिल में हैमर, ग्राइंडर, मिक्सर, एक्टुडर, ड्रायर आदि उपलब्ध हैं जिससे फीड तैयार करने में सुलभता होगी। निरीक्षण के बाद जिला मत्स्य संपदा पदाधिकारी जयशंकर ओझा ने बताया कि बेबी मालदार को फीड की गुणवत्ता शत-प्रतिशत रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि रूपौली दक्षिण के फीड मिल में मछली के चारा का उत्पादन प्रारंभ हो गया है। प्रतिदिन यहां दो टन मछली का चारा उत्पादन किया जाएगा। अब इस इलाके के मत्स्य उत्पादक किसानों को मछली का चारा के लिए यत्र तत्र नहीं भटकना पड़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें