Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsHeavy Rain Forecasted for Bihar Farmers to Benefit with Kharif Crop Planting

आज से मानसून होगा मेहरबान, घटेगी गर्मी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार 26 जून और 27 जून खूब भारी वर्षा के आसा

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 June 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
आज से मानसून होगा मेहरबान, घटेगी गर्मी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार 26 जून और 27 जून खूब भारी वर्षा के आसार बताए गए हैं जबकि 28 जून को वर्षा का तेवर कम हो जाएगा। फिर 29 जून से मानसूनी वर्षा अपने तेवर में चली आएगी। इस तरह का मौसम से किसानों को काफी लाभ होगा और खरीफ फसलों में धान की रोपनी शुरू हो जाएगी। हालांकि बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उमस भरी गर्मी का आलम बना रहा। इस दौरान जनजीवन व्यस्त रहा। शाम के समय तेज पुरवइया हवा के कारण थोड़ी राहत लोगों ने महसूस की। इधर बुधवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सुबह की आद्रता 85 प्रतिशत और शाम की आद्रता 68 प्रतिशत रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें