आज भारी वर्षा के आसार
-फोटो : 44 :पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में 21 और 22 जून को अधिकतम स्थान पर भारी वर्षा के आसार हैं। इसके बाद अगले तीन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में 21 और 22 जून को अधिकतम स्थान पर भारी वर्षा के आसार हैं। इसके बाद अगले तीन दिनों तक वर्षा की रफ्तार धीरे-धीरे घट जाएगी, लेकिन मानसून का असर प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही बताया गया है। इधर, शुक्रवार को दिन भर आसमान में बदल रहे और रिमझिम बरसा होती रही जिसके कारण सुबह की आद्रता 94 प्रतिशत और शाम की आद्रता 89 प्रतिशत रही जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 9 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि गुरुवार को 4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी।
-कैसा रहेगा शनिवार: -21 जून को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्णिया में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवाएं पूर्वी दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। बारिश की संभावना 80 प्रतिशत से अधिक है और आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। एक अन्य समाचार के अनुसार 20-21 जून को मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया, सहरसा में बारिश की प्रबल संभावना है, जिसमें पूर्णिया भी शामिल हो सकता है। इस दौरान तेज हवाएं और वज्रपात की भी संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।