Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCrowd Gathers for Shrimad Bhagwat Katha Gyaan Yagya in Harda

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हरदा, एक संवाददाता। हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थानान्तर्गत हरदा बाजार के प्रांगण में श्रीमद्कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वेद

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 13 June 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थानान्तर्गत हरदा बाजार के प्रांगण में श्रीमद्कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वेद व्यास शिवा कृष्णा शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन में शांति एवं पापों का नाश होता है। उन्होंने कहा भगवान श्री कृष्ण धर्म के रक्षा के लिए पृथ्वीलोक में अवतार लेकर धर्म की रक्षा के लिए अधर्म कर्म करने वाले का नाश कर धर्म का रक्षा किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा हर मानव अपने कर्मों के अनुसार उसको फल मिलता है। सत्य के रास्ते पर चलने वाले को कष्टदायक होता है लेकिन अच्छे फल का भागीदारी वही होता है।

इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भजन कीर्तन एवं श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लेते हुए भक्तिविभोर हो गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भारती एवं ग्रामीण लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी लेकर सफल बनाने में लगे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें