सीमांचल की धरती कांग्रेस की विचारधारा की मजबूत नींव
-फोटो : 52: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में सीमांचल प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बै

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में सीमांचल प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने की। इसमें सीमांचल के चारों जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान का जोरदार स्वागत किया गया। उनकी सीमांचल यात्रा को संगठन के पुनर्गठन और अल्पसंख्यक समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सीमांचल की धरती कांग्रेस की विचारधारा की मजबूत नींव रही है।
आज हमें फिर एकजुट होकर पार्टी को जनता की उम्मीदों का केंद्र बनाना है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, और आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने संबोधन में कहा कि सीमांचल की आवाज फिर से कांग्रेस बनेगी। इसके लिए हम सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीमांचल में पार्टी को फिर से मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में मंच संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता मारूफ हुसैन ने किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अली अहमद खान, किशनगंज ज़िला अध्यक्ष इमाम अली उर्फ चिंटू, कटिहार ज़िला अध्यक्ष इज़हार अली, अररिया ज़िला अध्यक्ष इनायत करीम, किशनगंज ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग हबीबुर रहमान, प्रदेश सचिव रॉकी अली, संगठन महासचिव फैयाज हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता अजमेर, राजू के साथ साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।