Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBJP Commemorates 50 Years of Emergency as Black Day in Purnia

भाजपा ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया

-फोटो: 49: 50 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय वनभाग में कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वां वर्ष काला

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 June 2025 02:50 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय वनभाग में कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वां वर्ष काला दिवस के रूप में मनाया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपनेता सत्तारूढ़ दल बिहार विधान परिषद प्रो डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे l भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया ने आठ सभी सम्पूर्ण क्रांति के सेनानी क्रमशः विश्वनाथ प्रसाद साह, दिलीप कुमार दीपक, सकलदीप राज्यपाल, राम प्रसाद साह, किशोर कुमार मंडल उर्फ किशोर किसलय, अशोक अटल, धीरेन्द्र विद्यार्थी, श्री कृष्णा राम को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने, जबकि मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष अर्चना साह ने किया।

मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता जन समूह को संबोधित करते हुए प्रो डॉ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 25 जून 1975 को रात्रि में इंदिरा गांधी ने अपनी ज़िद पूरा करने के लिए देश में इमरजेंसी लगाने का कार्य किया l उन्होंने कहा कि इस आपातकाल में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी गयी। आम लोगों के साथ मीडिया पर रोक लगाया और न्यायालय के अधिकार में भी हस्तक्षेप लगाया। भाजपा नेता ने कहा कि आपातकाल के विरोध में देश के एक लाख 40 हजार से अधिक मिसा बंदियों को जेल भेजा गया। संविधान के मूल भावना को भी बदला गया। पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका, बनमनखी के विधायक कृष्णा कुमार ऋषि, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, संजीव सिंह, संजय पोद्दार ने भी आपातकाल के काले अध्याय की चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वीर नारायन गुप्ता, नगर निगम की उप महापौर पल्लवी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंदु शेखर, राजेश रंजन, राम नारायण मेहता जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, सचिन राय, संजय मिर्धा, पिंटू पाण्डेय, तारा साह, डॉ अनिल कुमार गुप्ता, डॉ संजीव कुमार, मनोज सिंह सीनियर, विनय साह, पवन भगत, गुप्तेश कुमार, शुभम झा, अमृत चौरसिया, प्रवक्ता अजीत कुमार भगत, कालीशंकर प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें