Hindi NewsBihar NewsPatna NewsWaste Dumping Issues in Bakhtiyarpur Area Residents Demand Action

फोरलेन किनारे कचरे से निकल रहा धुआं, राहगीर परेशान

बख्तियारपुर क्षेत्र में कूड़े को फोरलेन के पास डंप किया जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और जिलाधिकारी से कई बार शिकायत की है। जिलाधिकारी ने कूड़ा डंपिंग...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 15 June 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
फोरलेन किनारे कचरे से निकल रहा धुआं, राहगीर परेशान

बख्तियारपुर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को फोरलेन के पास डंप किया जा रहा है। इससे निकलने वाले धुएं से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कूड़ा डंप किए जाने के विरोध में कई बार नगर परिषद और जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने उक्त स्थल के पास से डंपिंग यार्ड को आबादी एवं फोरलेन किनारे से दूर शिफ्ट करने के लिए नगर प्रबंधक को निर्देश दिया था। हालांकि अब भी फोरलेन किनारे ही घरों से निकलने वाले कचरा को फेंका जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। जल्द होगा कचरा निस्तारण : इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि कचरा प्रोसेसिंग और डंपिंग साइट के लिए भूमि पहले से आवंटित है।

लोगों की समस्या को देखते हुए कूड़ा डंपिंग साइट और कंपोस्ट पिट संयत्र को आबादी और फोरलेन से दूर स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अंचल कार्यालय से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, डंपिंग साइट में जमा कचरे का निस्तारण यथाशीघ्र की जाएगी। इसके लिए निविदा निकाली जा चुकी है। कचरा को बैरिया स्थित डंपिंग यार्ड में जमा किया जाएगा। इसके बाद सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें