अथमलगोला में डिवाइडर से टकराई बाइक, मोकामा के दो युवकों की मौत
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजा कुमार (24) और अनिकेत कुमार (23) के रूप में हुई। दोनों...

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अथमलगोला के चंदा गांव के पास मंगलवार की है। मृतक की पहचान पहचान मोकामा के टोला गंगा प्रसाद, कन्हाईपुर निवासी बिपिन सिंह के पुत्र राजा कुमार(24) और बिरंची सिंह के पुत्र अनिकेत कुमार (23) के रूप में हुई। दोनों युवक पड़ोसी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंपा दिया। आशंका जताई जा रही है कि बाइक चला रहे युवक को झपकी आने और किसी वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर में टक्कर मार दी।
पटना के मॉल में नौकरी करते थे दोनों : पुलिस ने बताया कि राजा और अनिकेत पटना के एक मॉल में नौकरी करते थे। मंगलवार को दोनों अपने घर से पटना आ रहे थे। इसी बीच चंदा गांव के पास फोरलेन पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। परिवार में मचा कोहराम: एक साथ दो युवकों की मौत से टोला गंगा प्रसाद, कन्हाईपुर में कोहराम मचा है। परिजनों की चित्कार से पूरे गांव में मातम पसरा है। गमगीन माहौल में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फोरलेन पर हो रहे हादसे से लोग सहमे : बाढ़ के बिहारीबिघा से अथमलगोला के करजान और चंदा गांव और बख्तियारपुर तक फोरलेन पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिसके कारण इस रूट पर यात्रा करने से लोग डरे सहमे हैं। फोरलेन पर हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले वर्ष 14 दिसंबर 2024 को फोरलेन पर अहिजन गांव के समीप हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। 9 मार्च 2025 को करजान में दो वाहनों की भिड़ंत में बेगूसराय के डॉक्टर और 17 मई को उक्त गांव के पास हादसे में एक महिला की मौत और चार लोग घायल हुए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।