Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSuccessful Conclusion of Bhagwat Katha Yagya in Digha with Swami Sachchidanand Maharaj

हवन और भंडारा के साथ भागवत कथा यज्ञ संपन्न

दीघा के रामजी चक में प्राचीन देवी मंदिर में सात दिनों तक भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया गया। वृंदावन के स्वामी सच्चिदानंद ने कथा के दौरान भगवान विष्णु और कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। समापन पर हवन और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 15 June 2025 04:49 PM
share Share
Follow Us on
हवन और भंडारा के साथ भागवत कथा यज्ञ संपन्न

दीघा के रामजी चक के स्कूल रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में सात दिनों से चल रहा भागवत कथा यज्ञ रविवार को संपन्न हो गया। वृंदावन के स्वामी सच्चिदानंद महाराज और मां राधिका रमण ने सात दिनों तक भागवत के कई पहलुओं से अवगत कराया। सर्व मंगलम सनातन भागवत परिवार वृंदावन के सदस्य स्वामी सच्चिदानंद ने यज्ञ विराम पर कहा कि भक्त के ईश्वर प्राप्ति का सबसे सुलभ रास्ता भागवत कथा को सुनना है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। समापन दिवस पर विष्णु सहस्त्रनाम से आहूतियां दी गईं। लगभग तीन घंटे तक हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

हवन के बाद भंडारा प्रसाद भक्तों के लिए लगाया गया। भागवत कथा के यजमानों में पंडित प्रेम सागर पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, संजय सिंह, गंगा सागर सिंह, अरविन्द सिंह आदि प्रमुख रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें