हर विधानसभा क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी और आईटी पार्क बनेंगे
राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा में ई-लाइब्रेरी और आईटी पार्क बनाने पर विचार कर रही है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि डिजिटल युग में ई-लाइब्रेरी से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।...

राज्य सरकार प्रत्येक विधानसभा में ई-लाइब्रेरी और आईटी पार्क बनाने पर विचार कर रही है। डिजिटल युग में ई-लाइब्रेरी से पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उक्त बातें सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहीं। वे शनिवार को मनेर प्रखंड परिसर स्थित कृषि भवन में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यालय का उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि एनडीए में कार्यकर्ताओं को प्रखंड अध्यक्ष से मंत्री बनने का अवसर मिलता है। मैं भी प्रखंड अध्यक्ष मुखिया, पैक्स अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख और विधायक बनते हुए मंत्री पद तक का सफर तय किया हूं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना एनडीए की प्राथमिकता में है। मौके पर विधान पार्षद रवींद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रो. सूर्यदेव त्यागी, प्रो.श्रीकांत निराला, बीजेपी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद, जदयू प्रदेश सचिव सविता नटराजन,मनोज गुप्ता, प्रतीक राज गुप्ता,ओम सिन्हा, सत्यम दयाल सिंह,अनिल सिंह, सनोज यादव,विनोद सिंह, जद यू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, बलराम यादव,गोपाल त्यागी एवं बीडीओ अभिषेक प्रभाकर समेत एनडीए के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।