राजद ने चुनाव अभियान गीत लॉन्च किया
इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजद ने अपना अभियान गीत लॉन्च किया है। तेजस्वी यादव ने इस गाने में बिहार के विकास, रोजगार और शिक्षा पर जोर दिया है। गाने का थीम 'तेजस्वी अबकी अईहें गे' है,...

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए राजद ने अपना अभियान गीत लॉन्च किया है। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस वीडियो गीत को सार्वजनिक किया। पांच मिनट 44 सेकेंड लंबे इस गाना का थीम तेजस्वी अबकी अईहें गे, रौशन सबेरा लईहें गे रखा गया है। इस गाने में तेजस्वी को बिहार का सबसे योग्य नेता बताया गया है। 2025 से 2030 तक बिहार में तेजस्वी युग लाने का दावा किया गया है। माई बहिन योजना, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 1500 रुपये पेंशन जैसे वादों पर जोर है। बिहार को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा में बेहतर करने और भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा किया गया है।
बिहार बनाने का वादा। गाने में युवाओं, किसानों और मजदूरों को सीधे तौर पर संबोधित किया गया है। बिहार में पलायन रोकने, उद्योग लगाने और डॉक्टरों की कमी दूर करने का ऐलान किया गया है। घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का वादा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।