Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRahul Gandhi Wishes Happy Birthday to Lalu Prasad Yadav Emphasizes Human Connection Beyond Politics

लालू को जन्मदिन पर राहुल और खरगे ने दी शुभकामनाएं

राहुल गांधी ने लोकसभा में लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता राजनीति से परे है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। कांग्रेस अध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 11 June 2025 08:09 PM
share Share
Follow Us on
लालू को जन्मदिन पर राहुल और खरगे ने दी शुभकामनाएं

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनका रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। कांग्रेस नेता ने ने ‘एक्स पर पोस्ट किया, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा, यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है। उन्होंने कहा, आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है।

आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया- राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें