Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U Criticizes Opposition s Questions on Voter List Review Campaign

हार का बहाना तलाश रहा विपक्ष : उमेश

चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान पर विपक्ष के सवालों का जदयू ने तीखा विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विपक्ष अपनी संभावित हार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 27 June 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
हार का बहाना तलाश रहा विपक्ष : उमेश

चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवाल पर जदयू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह कहीं न कहीं विपक्ष द्वारा अभी से अपनी हार का बहाना तलाशने जैसा है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष विधानसभा चुनाव में अपनी संभावित हार से भयभीत है। इसी घबराहट में वह लोकतंत्र की नियमित और पारदर्शी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर उन्हें कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष और संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता पर उंगली उठाना लोकतांत्रिक परंपराओं का खुला अपमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें