Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFatal Collision on Gandhi Setu Biker Dies Another Injured in Accident

गांधी सेतु पर पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

गांधी सेतु पर संख्या 37 के पास पिकअप वैन और बाइक में टक्कर होने से 39 वर्षीय मो. अनीस की मौत हो गई। उनका मौसेरा भाई मो. आसिफ घायल हो गया। दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 22 June 2025 02:44 AM
share Share
Follow Us on
गांधी सेतु पर पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

गांधी सेतु पर पाया संख्या 37 के पास पिकअप वैन और बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जख्मी युवकों को अस्पतान भेजा। आलमगंज थाना क्षेत्र के नालबंद टोली मोहल्ला का रहने वाला 39 वर्षीय मो. अनीस शुक्रवार को महुआ में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां से शनिवार की सुबह अपने मौसेरे भाई, लोहरवा घाट निवासी 19 वर्षीय मो. आसिफ के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। हाजीपुर से लौटने के क्रम में ही पाया संख्या 37 के पास खराब हुए पिकअप वैन में बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे बाइक चालक मो. अनीस की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि मो. आसिफ गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। अनिस के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आसिफ का इलाज चल रहा है। ट्रैफिक एएसआई कृष्णकांत मंडल ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है। अनिस लौंड्री की दुकान चलाता था। उसके दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें