Hindi NewsBihar NewsPatna NewsConstruction of Grand Mata Janaki Temple in Sitamarhi Under Government Oversight

मुख्य सचिव की देखरेख में बनेगा माता जानकी मंदिर

बिहार सरकार ने माता जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए सीतामढ़ी में श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन किया है। मुख्य सचिव को समिति का अध्यक्ष और विकास आयुक्त को उपाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 26 June 2025 07:49 PM
share Share
Follow Us on
मुख्य सचिव की देखरेख में बनेगा माता जानकी मंदिर

मुख्य सचिव की देखरेख में सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम में प्रस्तावित माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण जल्द शुरू करने के उद्देश्य से श्री जानकी जन्म भूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति का गठन कर दिया है। समिति तत्काल प्रभाव से प्रभावी भी कर दी गयी है। राज्य के मुख्य सचिव को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विकास आयुक्त समिति के उपाध्यक्ष होंगे। इन दोनों के नेतृत्व में नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सीतामढ़ी के जिला पदाधिकारी को सचिव, जबकि उप विकास आयुक्त को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस समिति के गठन से संबंधित अधिसूचना विधि विभाग ने जारी कर दी है। बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम, 1950 की धारा 32 की उपधारा (5) में उल्लेखित शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने इसका गठन किया है। अधिसूचना के अनुसार इस 9 सदस्यीय न्यास समिति में पुनौराधाम मठ के महंथ, पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया है। न्यास समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव एवं कोषाध्यक्ष के स्तर से किया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों बिहार हिंदू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 में संशोधन करते हुए पुनौराधाम मंदिर के पंजीकृत सार्वजनिक न्यास को भंग कर दिया था। इसके साथ ही मंदिर से जुड़ी भूमि और सभी परिसंपत्तियां राज्य सरकार में निहित हो गयी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें