चिराग ने पोस्ट कर लालू प्रसाद को दी बधाई
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लालू को दीर्घायु, स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की।
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 11 June 2025 07:38 PM

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर उनको बधाई दी है। एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहने की प्रार्थना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।