Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Tourism Department Launches New Website for Easy Access to Information

एक क्लिक पर दिखेंगे बिहार के सभी पर्यटन केंद्र

बिहार पर्यटन विभाग ने एक नई वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ किया है। यह वेबसाइट पर्यटकों, शोधकर्ताओं और योजनाओं की जानकारी चाहने वालों के लिए उपयोगी होगी। इसमें प्रमुख सर्किट्स, होटल्स,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 24 June 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
एक क्लिक पर दिखेंगे बिहार के सभी पर्यटन केंद्र

बिहार पर्यटन से जुड़े केंद्रों और इसके बारे में पूरी जानकारी अब पर्यटन विभाग की वेबसाइट से एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। मंगलवार को पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने नई विशेषताओं से परिपूर्ण इस वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट न केवल पर्यटकों बल्कि शोधकर्ताओं और पर्यटन विभाग की योजनाओं को जानने के इच्छुक लोगों को भी सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगी। यह हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी देगी। मंत्री ने बताया कि आने वाले दिनों में इस वेबसाइट पर बिहार पर्यटन नीति के आवेदन के फॉर्म, मुख्यमंत्री होम स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट प्रोत्साहन योजना, होटल तथा टूर ऑपरेटर के मान्यता से संबंधित आवेदन भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे।

बिहार पर्यटन विभाग का मोबाइल एप भी निर्माणाधीन है। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि वेबसाइट पर प्रमुख पर्यटन सर्किट बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट, सिख सर्किट, रामायण सर्किट आदि की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गयी है। प्रत्येक सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों के इतिहास, धार्मिक महत्ता और वहां उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं का विवरण भी उपलब्ध है। पर्यटक वेबसाइट से बिहार पर्यटन के ब्रोशर और मानचित्र को डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त पर्यटक गाइडों, टूर ऑपरेटरों और होटलों की सूची भी उपलब्ध करायी गई है, जिससे यात्रियों को पर्यटन विभाग द्वारा प्रमाणित सेवाएं प्राप्त हो सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें