Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Dignity at Stake Union Minister Nityanand Rai Demands Apology from Congress President Mallikarjun Kharge

बिहार पर खरगे का बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे लोग : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार को 'छोटा-मोटा राज्य' कहने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस बयान से बिहार के 13 करोड़ लोग आहत हुए हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 26 June 2025 07:44 PM
share Share
Follow Us on
बिहार पर खरगे का बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे लोग : नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बिहार को छोटा-मोटा राज्य कहा जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान को बिहार के 13 करोड़ लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे बिहार को लेकर अपने बयान पर माफी मांगें। उन्होंने इस पूरे मसले पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया और कहा कि चुनावी मौसम में वे बिहार तो आते हैं, लेकिन बिहारियों को दिल्ली से अपमानित करवा रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे ने सिर्फ बिहार का अपमान नहीं किया है, बल्कि यहां की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और जनमानस पर कुठाराघात करने का प्रयास किया है।

यही कांग्रेस पार्टी का स्वाभाविक और वास्तविक चरित्र है। उन्होंने खरगे को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार की धरती लोकतंत्र की धरती है। बिहार चाणक्य और वीरों की धरती है। ज्ञान की धरती है। महावीर की जन्मभूमि तो गौतम बुद्ध की कर्मभूमि भी है। उन्होंने कहा कि जननायक जयप्रकाश नारायण द्वारा इमरजेंसी के विरोध के 50 साल बाद भी कांग्रेसी इसे पचा नहीं पा रहे हैं। इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर जिस तरह बिहार के लोगों का अपमान किया गया है, इसका जवाब यहां के लोग चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से देंगे। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार जानता है कि कांग्रेस पार्टी का नजरिया बिहार को विकसित करने वाला कभी नहीं रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें