Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Police Pays 6 6 Crore to Families of Deceased Officers

33 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मिले 6.60 करोड़

बिहार पुलिस ने 33 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 6.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया। एडीजी कमल किशोर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के लिए विभिन्न कल्याण योजनाएं लागू की गई हैं। इस साल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 24 June 2025 08:10 PM
share Share
Follow Us on
33 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मिले 6.60 करोड़

बिहार पुलिस के 33 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 6.60 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ हुए सैलरी पैकेज एग्रीमेंट के तहत आश्रितों को यह राशि उपलब्ध कराई गयी है। मंगलवार को एडीजी (बजट एवं कल्याण) कमल किशोर सिंह ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार पुलिस के सवा लाख कार्मिकों और उनके परिवार के सदस्यों को कल्याण कोष, परोपकारी कोष, शिक्षा कोष के साथ ही ब्याज रहित ऋण की सुविधा दी गयी है। इस साल पहले पांच माह में परोपकारी कोष से 372 लाभार्थियों को 1.42 करोड़ रुपये, शिक्षा कोष से 509 लाभार्थियों को करीब 97 लाख रुपये और पुलिस सहाय्य कल्याण कोष से 106 लाभार्थियों को 35.68 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

वहीं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के तौर पर 998 लाभार्थियों को 4.05 करोड़ रुपये मिले। श्री सिंह ने बताया कि इन कार्यों के निष्पादन को लेकर हर जिले में परिचारी (सार्जेंट) पदाधिकारी को कल्याण प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है। यह पदाधिकारी उपरोक्त सभी कल्याणकारी नीतियों और कोषों को पुलिसकर्मियों तक पहुंचाने में समन्वय की भूमिका निभाएगा। एडीजी कल्याण ने बताया कि बीते पांच महीने में 44 कर्मियों की अनुकंपा पर नियुक्ति की गयी है। इनमें नौ को लिपिक, 12 को सिपाही और 23 की बाल सिपाही के पदों पर नियुक्ति हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें